पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी आने, आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी आने, आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी आने, आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान
Modified Date: June 1, 2026 / 10:09 pm IST
Published Date: June 1, 2026 10:09 pm IST

लखनऊ, एक जून (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट जगहों पर तेज हवाएं चलने, आंधी आने और आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान जताया है।

विभाग के मुताबिक, सोमवार को सुल्तानपुर में 14.8 मिलीमीटर, फतेहपुर में 7.3 मिलीमीटर, फुरसतगंज में 6.6 मिलीमीटर, आजमगढ़ में 3.8 मिलीमीटर, हरदोई में 1.6 मिलीमीटर, झांसी में 1.2 मिलीमीटर और गोरखपुर में 0.1 मिलीमीटर में बारिश दर्ज की गई, जबकि लखीमपुर-खीरी, वाराणसी और बांदा में हल्की बूंदाबांदी हुई।

विभाग ने बताया कि सोमवार को फतेहगढ़ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उसने बताया कि बस्ती 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य का दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा।

विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने, आंधी आने और आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान है।

भाषा

आनन्‍द पारुल

पारुल


लेखक के बारे में