मुजफ्फरनगर में ट्रक ने कार को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत

Ads

मुजफ्फरनगर में ट्रक ने कार को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 18, 2022 / 01:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 18 जून (भाषा) मुजफ्फरनगर-जनसठ मार्ग पर नगला कबीर पेट्रोल पंप के पास शनिवार तड़के एक ट्रक ने सड़क पर खड़ी कार को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान हाकिमुद्दीन (50) और आरिफ (45) के रूप में हुई। दोनों जनसठ कस्बे के निवासी थे।

पुलिस ने कहा कि हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया, जबकि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं जफर नेत्रपाल सुरभि

सुरभि