फतेहपुर में नहर से दो शव बरामद

फतेहपुर में नहर से दो शव बरामद

फतेहपुर में नहर से दो शव बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: September 12, 2021 8:38 pm IST

फतेहपुर (उप्र), 12 सितंबर (भाषा) जिले के ललौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को रामगंगा नहर से दो शव बरामद किए जिनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

जाफर गंज क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर ललौली पुलिस ने थवई गांव के पास रामगंगा नहर में तैरते दो शव बरामद किए। उन्होंने कहा कि इनमें से एक व्यक्ति की उम्र करीब 50 साल और दूसरे की 35 साल होगी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि शव क्षत-विक्षत हैं जिनकी पहचान मुश्किल लग रही है। उन्होंने कहा कि ये शव कानपुर की ओर से बहते हुए यहां आए हैं और आठ-दस दिन पुराने लग रहे हैं।

अधिकारी ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं आनन्द नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में