चंदौली में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो लड़कों की मौत

Ads

चंदौली में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो लड़कों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 17, 2026 / 08:21 PM IST,
    Updated On - February 17, 2026 / 08:21 PM IST

चंदौली (उप्र), 17 फरवरी (भाषा) चंदौली जिले के नौगढ़ थानाक्षेत्र में मंगलवार को गोलाबाद गांव में पानी से भरे गड्ढे में फिसलने से दो नाबालिग लड़कों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नौगढ़ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) नेमेन्‍द्र रावत ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रावत के मुताबिक, गोलाबाद गांव के रहने वाले रामेश्वर केशरी का बेटा हर्ष केशरी (7) और सरोज यादव का बेटा अंकुर यादव (9) दोपहर करीब दो बजे घर से यह कहकर निकले थे कि वे अपने खेत जा रहे हैं। उनकी बहनें भी उनके साथ थीं।

रावत ने बताया कि नौगढ़ इलाके में किसानों का अपने खेतों में पानी जमा करने के लिए 10-12 फीट गहरे गड्ढे खोदना आम बात है।

उन्होंने बताया कि लड़के रास्ते में एक ऐसे ही गड्ढे में गिर गये और डूब गए।

भाषा सं आनन्द शफीक

शफीक

शफीक