सिंचाई करने के दौरान करंट लगने से दो किसानों की मौत
सिंचाई करने के दौरान करंट लगने से दो किसानों की मौत
झांसी (उप्र), 30 जुलाई (भाषा) झांसी जिले के चिरगांव इलाके में खेत की सिंचाई करते समय करंट लगने से दो किसानों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि चिरगांव थाना क्षेत्र के जरयाई गांव में कल्लू पाल (50) और बृजेश (26) बुधवार देर शाम अपने खेतों में सिंचाई कर रहे थे तभी मोटर पंप में तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गये और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने उनकी तलाश की तो बुधवार देर रात दोनों किसानों के शव खेत में पाये गये।
पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और घटना की जांच की जा रही है।
भाषा सं. सलीम शफीक
शफीक

Facebook


