कार पलटने से दो व्यक्तियों की मौत

Ads

कार पलटने से दो व्यक्तियों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 25, 2022 / 06:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

फिरोजाबाद, 25 अक्टूबर (भाषा) जिले के नसीरपुर थानाक्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह एक कार के पलटने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद कमलेश कुमार ने बताया कि अयोध्या निवासी सलमान (21) अपने पिता अशरफ एवं मां गुलमान और बाराबंकी निवासी सरफुद्दीन (36) और एक अन्य व्यक्ति के साथ आगरा जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सलमान (चालक) को झपकी आ गई जिससे उसने कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया और कार पलट गयी।

उन्होंने बताया कि वाहन चालक सलमान और सरफुद्दीन को गंभीर हालत में फिरोजाबाद के जिला अस्पताल जाया गया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि वहीं अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा सं जफर अमित

अमित