इटावा में सड़क हादसे में बस चालक समेत दो की मौत, एक बच्चा घायल

Ads

इटावा में सड़क हादसे में बस चालक समेत दो की मौत, एक बच्चा घायल

  •  
  • Publish Date - May 28, 2022 / 04:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

इटावा (उप्र) 28 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को रोडवेज की खड़ी बस से तेज रफ्तार ट्रक के टकरा जाने के कारण बस चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा जसवंतनगर थाना क्षेत्र के आगरा-इटावा राजमार्ग के यमुना बाग ओवरब्रिज पर हुआ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि यमुना बाग ओवरब्रिज पर शनिवार की सुबह कानपुर से आगरा को जा रही रोडवेज बस में खराबी आ गई।

उन्होंने बताया कि बस चालक सड़क किनारे बस खड़ी करके नीचे घुसकर छानबीन कर रहा था, तभी पीछे से तेज रफतार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी।

इस हादसे में बस चालक प्रदीप कुमार (32) और बस में सवार यात्री मुहम्मद सिराज (60) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में एक बच्चा भी घायल हुआ है।

भाषा सं आनन्द सुरेश

सुरेश