मुजफ्फरनगर में मोटरसाइकिल-स्कूटी की टक्कर में दो नाबालिगों की मौत, एक गंभीर
मुजफ्फरनगर में मोटरसाइकिल-स्कूटी की टक्कर में दो नाबालिगों की मौत, एक गंभीर
मुजफ्फरनगर (उप्र), 21 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली में नगर कॉलोनी के पास मोटरसाइकिल एवं स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रूपाली राव ने बताया कि शनिवार शाम हुए इस हादसे में मृतकों की पहचान किशन (15) और निशु (17) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि तीसरा युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
भाषा सं आनन्द रंजन
रंजन

Facebook


