उप्र: मिर्जापुर में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत
उप्र: मिर्जापुर में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत
मिर्जापुर, 16 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, हादसा नदीहार गांव के पास सोमवार रात 10 से 12 बजे के बीच हुआ।
राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हुए दोनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राजेश्वर (35) और मंगल मुसहर (40) के रूप में हुई है।
अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति राजगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला था जबकि दूसरा मध्यप्रदेश का निवासी था।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भाषा सं आनन्द मनीषा जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


