सुलतानपुर में सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत

Ads

सुलतानपुर में सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत

  •  
  • Publish Date - June 2, 2022 / 10:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) दो जून (भाषा) सुलतानपुर जिले में बृहस्पतिवार को कुड़वार थानाक्षेत्र के निवासियों दो युवकों की भदहरा गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गयी ।

थाना प्रभारी कुड़वार अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सुरजीपुर असरोगा गांव के प्रदीप (29) एवं प्रवीण पांडेय (26) मोटरसाइकिल से कुड़वार से सुलतानपुर की तरफ जा रहे थे तथा जैसे ही दोनो लोग भदहरा गांव के पास पहुंचे कि सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से उनकी मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।

सिंह के अनुसार राहगीरों ने दोनों घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने दोनों की हालात गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिला अस्पताल पहुंचने पर प्रदीप ने दम तोड़ दिया। वही दूसरे घायल प्रवीण पांडेय की हालात गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया। लखनऊ ले जाते समय उसकी भी रास्ते में मौत हो गई।

स्थानीय पुलिस ने दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति कोत गिरफ्तार कर लिया है।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार