प्रतापगढ़ में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, एक घायल

Ads

प्रतापगढ़ में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, एक घायल

  •  
  • Publish Date - April 23, 2023 / 03:49 PM IST,
    Updated On - April 23, 2023 / 03:49 PM IST

प्रतापगढ़ (उप्र) 23 अप्रैल (भाषा) प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाना क्षेत्र में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो जाने से दो युवकों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दिलीप सिंह ने रविवार को बताया कि शनिवार रात कंधई थानाक्षेत्र में मंदाह गांव के निकट दो बाइक में आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि जान गंवाने वाले दोनों युवकों की पहचान अदनान (20) और विनोद (35) के रूप में की गयी l

सीओ ने कहा कि अनस (17) नामक एक किशोर घायल है, जिसका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार