फतेहपुर में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चाचा-भतीजे की मौत

Ads

फतेहपुर में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चाचा-भतीजे की मौत

  •  
  • Publish Date - June 4, 2024 / 01:01 AM IST,
    Updated On - June 4, 2024 / 01:01 AM IST

बांदा (उप्र), तीन जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मलवां थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद थाना क्षेत्र के चितौड़ा मोड़ के नजदीक कानपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार उमर गहना गांव निवासी रामसेवक निषाद (55) और उसके भतीजे राकेश निषाद (38) की मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार सवार घटनास्थल पर ही कार छोड़कर भाग गया। कार को कब्जे में ले लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा सं आनन्द शोभना

शोभना