नहर में पाया गया अज्ञात व्यक्ति का शव
नहर में पाया गया अज्ञात व्यक्ति का शव
मुजफ्फरनगर (उप्र), 12 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली क्षेत्र में गंग नहर से एक तैरता शव बरामद किया गया। मरने वाले उम्र करीब 30 साल थी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार की शाम ककरौली थाना क्षेत्र के खेड़ी फिरोजाबाद गांव में करीब 30 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव गंग नहर में उतराता पाया गया।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं और उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
भाषा सं सलीम रंजन
रंजन

Facebook


