UP Accident News: ये कोहरा लेगी जान.. दो बसों के ड्राइवर को नहीं आया कुछ नजर, आपस में टकराये वाहन तो 40 घायल
कोहरे के कारण दो बसों में टक्कर, 40 लोग घायल
Road Accident in Panjab
मथुरा: आगरा से नोएडा जा रही दो बसें सोमवार तड़के घने कोहरे के कारण एक-दूसरे से टकरा गईं, जिससे 40 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि दुर्घटना जिले के राया थाना क्षेत्र में सुबह करीब तीन बजे हुई, जब राया कट पर घने कोहरे के कारण नोएडा की ओर जा रही दोनों बसें एक-दूसरे से टकरा गईं।
एसएसपी ने कहा कि घायलों को जिला और निजी अस्पतालों में ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक घायलों में पांच की हालत गंभीर है । एक वरिष्ठ सरकारी डॉक्टर ने बताया कि घायलों में से 20 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि बाकी का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है और सभी घायलों का सीटी स्कैन कराया गया है।

Facebook


