UP Board 10th 12th Result Kaise Dekhe: यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, अंश‍िका-कश‍िश ने 10वीं तो श‍िखा ने 12वीं में किया टॉप, अपना परिणाम ऐसे देख सकते हैं छात्र

यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, अंश‍िका-कश‍िश ने 10वीं तो श‍िखा ने 12वीं में किया टॉप, UP Board 10th 12th Result Kaise Dekhe

UP Board 10th 12th Result Kaise Dekhe: यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, अंश‍िका-कश‍िश ने 10वीं तो श‍िखा ने 12वीं में किया टॉप, अपना परिणाम ऐसे देख सकते हैं छात्र
Modified Date: April 23, 2026 / 04:43 pm IST
Published Date: April 23, 2026 4:43 pm IST

लखनऊः UP Board 10th 12th Result Kaise Dekhe: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने आज साल 2026 की हाईस्कूल (10वीं) और इण्टरमीडिएट (12वीं) परीक्षा का परिणाम एक साथ जारी कर दिया है। परिषद के सचिव भगवती सिंह ने शाम चार बजे प्रयागराज मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की। इस साल 10वीं में 90.4% और 12वीं में 80.32% छात्र पास हुए हैं। अब यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल हुए 53 लाख से ज्यादा छात्रों की किस्मत का फैसला हो गया है। यूपी बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा में 97.60% सीतापुर की शिखा वर्मा ने टॉप किया।

रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका

अगर आप सीधा वेबसाइट से नतीजे देखना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें –

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको “UP Board Class 10 Result 2026” का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां अपना रोल नंबर और जो भी जरूरी डिटेल्स मांगी गई हैं, वो सही सही भरें।
  • ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकालकर रख लें।

लड़कियों ने फिर मारी बाजी, पास प्रतिशत में लड़कों से आगे

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में एक बार फिर लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। इस बार कुल सफल छात्रों में 11,72,862 लड़के और 11,79,319 लड़कियां शामिल हैं। लड़कों का पास प्रतिशत 87.30 दर्ज किया गया है, जबकि लड़कियों ने 93.76 प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है। यह आंकड़े साफ दिखाते हैं कि इस साल भी बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में अधिक सफलता हासिल की है, जिससे पिछले वर्षों का ट्रेंड लगातार जारी है।

यह भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।