उप्र: ब्रजेश पाठक ने काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या आधी करने का निर्देश दिया

Ads

उप्र: ब्रजेश पाठक ने काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या आधी करने का निर्देश दिया

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 03:59 PM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 03:59 PM IST

लखनऊ, 13 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देशवासियों से पेट्रोल-डीजल के कम इस्तेमाल की अपील के मद्देनजर अपने काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या आधी करने का निर्देश दिया।

पाठक ने यहां एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के सम्भावित दुष्परिणामों की आशंका के मद्देनजर पेट्रोल-डीजल के कम इस्तेमाल और सार्वजनिक परिवहन के प्रयोग समेत विभिन्न उपाय अपनाने की अपील की है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस अपील के मद्देनजर उन्होंने खुद भी अपने काफिले में शामिल होने वाले वाहनों की संख्या आधी करने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील पर उठाया जाने वाल हर छोटा कदम देशहित में बड़ा योगदान होगा।

भाषा सलीम जितेंद्र

जितेंद्र