उप्र: शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की हत्या के मामले के सिलसिले में बलिया पहुंची सीबीआई, पूछताछ जारी

Ads

उप्र: शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की हत्या के मामले के सिलसिले में बलिया पहुंची सीबीआई, पूछताछ जारी

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 05:16 PM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 05:16 PM IST

बलिया, 15 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले की जांच के सिलसिले में केंद्रीय अधिवेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम बलिया पहुंची। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बताया कि दो सदस्यीय सीबीआई टीम कोतवाली थाने में गिरफ्तार आरोपी राज सिंह के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

उन्होंने बताया कि सीबीआई की टीम बृहस्पतिवार को ही बलिया आ गई और आज (शुक्रवार को) भी बलिया में ही है।

अधिकारी ने बताया कि सीबीआई टीम ने आरोपी के घर और कपड़े के शोरूम के सीसीटीवी फुटेज सहित कई दस्तावेज जब्त किए।

कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण सिंह के अनुसार, टीम ने राज सिंह की मां और भाई से थाने में अलग-अलग पूछताछ की तथा दुकानदारों और आरोपी के दोस्तों से भी जानकारी ली जा रही है।

आरोपी की बहन दीप शिखा सिंह ने बताया कि परिवार सीबीआई जांच पर भरोसा करता है और भाई के लिए सुरक्षा की मांग की गयी है।

आरोपी के वकील हरिवंश सिंह ने बताया कि सीबीआई मामले का खुलासा करेगी।

आरोपी राज सिंह की मां जामवंती सिंह ने बताया कि परिजन जांच में सीबीआई का पूर्ण सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने सीबीआई को जांच के लिए घर के सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा दिए हैं।

चंद्रनाथ रथ की छह मई को मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पश्चिम बंगाल सरकार के अनुरोध पर सीबीआई ने राज्य पुलिस से जांच अपने हाथ में ली है।

पुलिस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र