उप्र: पीलीभीत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

उप्र: पीलीभीत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

उप्र: पीलीभीत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: February 11, 2026 / 11:36 pm IST
Published Date: February 11, 2026 11:36 pm IST

पीलीभीत, 11 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में तीन युवकों ने तमंचा दिखाकर 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नताशा गोयल ने बताया कि घटना से संबंधित तथ्यों की जांच की जा रही है और अमरिया थाना में शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि मुकदमे की जांच जारी है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही अदालत में पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गयी हैं और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, घटना नौ फरवरी पूर्वाह्न लगभग 11 बजे उस समय हुई, जब नाबालिग लड़की अपने चाचा के घर से लौट रही थी कि तभी गांव के ही रहने वाले सलमान शाह ने उसे तमंचा दिखाकर डराया और चुप रहने की धमकी देकर अपने दो साथियों फिरोज शाह और समीर की मदद से जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़की को पास के एक खेत में ले गये और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लड़की को इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस को बताया कि आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंची नाबालिग ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर तुरंत थाने पहुंचे।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में