उप्र: कुशीनगर में नवविवाहिता का शव घर से हुआ बरामद
उप्र: कुशीनगर में नवविवाहिता का शव घर से हुआ बरामद
कुशीनगर, 19 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रविवार देर शाम एक नवविवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बिहार के बथुआ बाजार निवासी रामसकल गिरि की बेटी रंजू देवी (21) की शादी एक साल पहले तमकुहीराज थाना क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग निवासी नितेश गिरि से हुई थी।
पुलिस के मुताबिक, रंजू देवी का शव रविवार शाम करीब सात बजे छत में लगे पंखे पर फंदे से लटका हुआ पाया गया।
पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।
भाषा सं सलीम जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


