उप्र: ट्रक और कार की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, पांच अन्य लोग घायल

Ads

उप्र: ट्रक और कार की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, पांच अन्य लोग घायल

  •  
  • Publish Date - April 16, 2026 / 02:54 PM IST,
    Updated On - April 16, 2026 / 02:54 PM IST

अमेठी, 16 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में बृहस्पतिवार को एक ट्रक व कार की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और पांच अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के पूरे पटई गांव के पास यात्रियों से भरी एक कार की सुलतानपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रक से टक्कर हो गयी।

पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि वहां से साइकिल पर सवार होकर गुजर रहे जगनारायण यादव (65) भी घायल हो गये।

पुलिस के मुताबिक, सभी घायलों को मुसाफिरखाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां यादव की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि कार में सवार पांच लोग जख्मी हो गये, जिनमें से दो लोगों को गंभीर हालत के मद्देनजर जिला अस्पताल भेज दिया गया।

मुसाफिरखाना थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

भाषा सं सलीम जितेंद्र

जितेंद्र