UP Road Accident News Today: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, छुट्टियां मनाकर लौट रहे थे सभी, तभी सड़क पर मच गई चीख पुकार

UP Road Accident News Today: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, छुट्टियां मनाकर लौट रहे थे सभी, तभी सड़क पर मच गई चीख पुकार

UP Road Accident News Today: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, छुट्टियां मनाकर लौट रहे थे सभी, तभी सड़क पर मच गई चीख पुकार

UP Road Accident News Today /Photo Credit: IBC24

Modified Date: June 11, 2026 / 02:01 pm IST
Published Date: June 11, 2026 12:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तीन की मौत, आठ घायल
  • जम्मू-कश्मीर में छुट्टियां मनाकर लखनऊ लौट रहा था
  • शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

अमरोहा: UP Road Accident News Today गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ड्राइवर को कथित तौर पर झपकी आने के कारण एक एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि यह हादसा बुधवार को अमरोहा-संभल सीमा के पास हुआ, जब परिवार जम्मू-कश्मीर में छुट्टियां मनाकर लखनऊ लौट रहा था।

UP Road Accident पुलिस के अनुसार, चालक नींद आने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और एसयूवी डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान अबू बकर (40), जो वाहन चला रहा था, उसकी भाभी हिना (28) और भतीजी जुनैरा (15) के रूप में हुई है। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में परिवार के आठ अन्य सदस्य घायल हो गए। घायलों में अबू बकर की पत्नी कुलसुम (38), उनके भाई मोहम्मद उमर (32), भतीजी सिदरा (14) और हनिया (2), तथा हिना के बच्चे मोहम्मद (4), अफ्फान (7), अफीफा (7) और हमना (10) शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। सभी घायलों को पहले संभल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार, एसयूवी के आगे एक अन्य कार चल रही थी, जिसमें परिवार के कुछ सदस्य सवार थे। उन्हें लगभग 20 किलोमीटर आगे टोल प्लाजा पर पहुंचने के बाद हादसे की जानकारी मिली, जिसके बाद वे तुरंत वापस घटनास्थल पर लौट आए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधिकारी ने बताया कि यह हादसा अमरोहा जिले के सैद नगली थाना और संभल जिले के कैला देवी थाना क्षेत्र की सीमा के पास हुआ। नजदीकी होने के कारण संभल पुलिस पहले मौके पर पहुंची।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।