उप्र: ‘स्कॉर्पियो’ कार ने युवक को कुचला, ग्रामीणों ने छह घंटे तक शव रखकर हंगामा किया

उप्र: ‘स्कॉर्पियो’ कार ने युवक को कुचला, ग्रामीणों ने छह घंटे तक शव रखकर हंगामा किया

उप्र: ‘स्कॉर्पियो’ कार ने युवक को कुचला, ग्रामीणों ने छह घंटे तक शव रखकर हंगामा किया
Modified Date: June 27, 2026 / 02:17 pm IST
Published Date: June 27, 2026 2:17 pm IST

हरदोई, 27 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में तेज रफ्तार ‘स्कॉर्पियो’ कार ने फल का ठेला लगा रहे एक युवक को कुचल दिया जबकि एक अन्य व्यक्ति इस दुर्घटना में घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान समोधा गांव निवासी अरुण वर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि अरुण ने जिला पंचायत सदस्य शांति वर्मा और उनके पति व पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. सुमेर वर्मा के घर के बाहर ठेला लगाया हुआ था और इसी दौरान यह हादसा हुआ।

पुलिस के अनुसार, हादसे में अरुण वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घर के बाहर खड़े डॉ. सुमेर वर्मा घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि सुमेर वर्मा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर करीब छह घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया।

मृतक के भाई अनुज वर्मा और पिता रामखेलावन ने आरोप लगाया कि यह साधारण सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि जानबूझकर की गई हत्या है।

सूचना मिलने पर कई थानों के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने, जिस कारण अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुबोध गौतम मौके द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिये जाने के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर सहमत हुए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार चालक आशीष गौतम को हिरासत में ले लिया गया और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में