उप्र: कुशीनगर में पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की हत्या की

Ads

उप्र: कुशीनगर में पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की हत्या की

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 08:34 PM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 08:34 PM IST

कुशीनगर, 15 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पारिवारिक विवाद बेटे ने अपने पिता के सीने में त्रिशूल घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के माफी टोला निवासी 55 वर्षीय ओमप्रकाश सिंह बृहस्पतिवार की रात परिवार के साथ भोजन कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि खाना खाने के बाद बर्तन धोने की बात को लेकर घर में विवाद शुरू हो गया और इसी दौरान पिता और छोटे बेटे 25 वर्षीय राधेश्याम सिंह के बीच कहासुनी बढ़ गई।

परिजनों के अनुसार, दोनों ही शराब के नशे में थे और विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर राधेश्याम ने घर के बाहर स्थित देवी स्थान पर लगे त्रिशूल को निकालकर पिता के सीने में घोंप दिया।

पुलिस के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश जमीन पर गिर पड़े और उन्हें आनन-फानन में तितिला स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र