उप्र: कुशीनगर में सड़क हादसे में दंपति की मौत, तीन युवक घायल

Ads

उप्र: कुशीनगर में सड़क हादसे में दंपति की मौत, तीन युवक घायल

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 11:26 PM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 11:26 PM IST

कुशीनगर, नौ मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, नेबुआ निवासी बृजेश (34) अपनी पत्नी प्रियंका (27) के साथ बाइक से नौरंगिया बाजार स्थित बैंक से पैसा निकालने गए थे और वापस लौटते समय नारायण भंडसर गांव के पास एक अन्य बाइक पर सवार तीन युवकों ने ओवरटेक करने के दौरान उनके वाहन को टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि टक्कर लगने पर दंपति और दूसरी बाइक पर सवार विनय, सतेन्द्र एवं चिनकु भी सड़क पर गिर गये।

पुलिस के अनुसार, तभी नौरंगिया से खड्डा जा रहे एक अज्ञात वाहन ने दोनों बाइकों को चपेट में ले लिया और बृजेश व प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को कोटवा बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

पुलिस ने दंपति के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष चंद्र भूषण प्रजापति ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र