Patna Robbery Caught on Camera || AI Generated File
पटना: बिहार में सरकार बदल चुकी है और नई सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था सुधारने के दावे भी कर रही है। हालाँकि प्रदेश की राजधानी में ही इस सरकारी दावे की पोल खुल चुकी है। (Patna Robbery Caught on Camera) दरअसल पटना के कंकड़बाग इलाके में शुक्रवार सुबह चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई। बाइक सवार बदमाशों ने आरजेडी विधायक राहुल कुमार के भाई रोहित कुमार से सोने की चेन छीन ली। घटना उस समय हुई जब रोहित मॉर्निंग वॉक करके घर लौट रहे थे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
बताया जा रहा है कि पंचमंदिर के पास उनके घर से करीब 100 मीटर दूर दो बदमाश बाइक पर पहुंचे और गले से करीब 3 लाख रुपये की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था। छीना-झपटी में रोहित के गले पर हल्की चोट भी आई है।
पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रोहित कुमार ने कहा कि जब जनप्रतिनिधियों के परिवार सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग की कमी का आरोप लगाया।
पटना के कंकड़बाग में RJD के विधायक राहुल कुमार के भाई रोहित कुमार से सुबह-सुबह गोल्ड चेन की लूट हो गई. घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी वीडियो के आधार पर जांच में जुटी है.#Patna #PatnaCrime #ChainSnatched #RJDMLA #MatrizeNews pic.twitter.com/G1o7B4JVBW
— Matrize News Communications Pvt. Ltd (@Matrize_NC) May 15, 2026
घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि राजधानी में चोरी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने सुबह और रात के समय नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। (Patna Robbery Caught on Camera) कंकड़बाग थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि दो बदमाश वारदात में शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
जेईई, नीट परीक्षाओं में चयन के भ्रामक दावों पर दो कोचिंग संस्थानों पर लगा जुर्माना
मणिपुर: नगा और कुकी समुदाय के बंधक बनाए गए 31 लोगों को रिहा किया गया
उप्र:मितव्ययिता की मुहिम के तहत साइकिल, ई-रिक्शा और पैदल यात्रा पर जोर
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी ‘मोदी का उपहार’, देश ‘चिंताजनक स्थिति’ में पहुंचा: शिवकुमार
ईंधन बचाने के प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इलेक्ट्रिक कार से किया सफर
ध्यान सुधार पर होना चाहिए: न्यायालय ने मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के दोषी की रिहाई को लेकर कहा