उप्र: जीआरपी ने ट्रेनों पर पथराव करने के आरोप में दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया

उप्र: जीआरपी ने ट्रेनों पर पथराव करने के आरोप में दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया

उप्र: जीआरपी ने ट्रेनों पर पथराव करने के आरोप में दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया
Modified Date: July 20, 2026 / 08:45 pm IST
Published Date: July 20, 2026 8:45 pm IST

बलिया, 20 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो ट्रेनों पर पथराव करने के आरोप में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सोमवार को दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जीआरपी के बलिया थाना प्रभारी राज कपूर सिंह ने बताया कि सागरपाली रेलवे स्टेशन से 14 से 15 वर्ष आयु के दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों पर गत पांच जुलाई को रेवती और सहतवार रेलवे स्टेशनों के बीच छपरा जा रही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव करने का आरोप है।

इस घटना में एक महिला यात्री घायल हो गई थी।

सिंह ने बताया कि आरोपियों ने गत 16 जुलाई को रेवती रेलवे स्टेशन पर खड़ी सारनाथ एक्सप्रेस पर भी कथित तौर पर पथराव किया था, जिससे ट्रेन की एक खिड़की का शीशा टूट गया था।

उन्होंने बताया कि हिरासत में लिया गया एक बाल अपचारी रेवती थाना क्षेत्र का जबकि दूसरा हल्दी थाना क्षेत्र का निवासी है।

सिंह ने बताया कि दोनों बाल अपचारियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं. सलीम जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में