उप्र: बच्ची से बलात्कार की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार
उप्र: बच्ची से बलात्कार की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ, 19 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने चार साल की एक बच्ची से बलात्कार का प्रयास करने के आरोप में रविवार को 50 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि 17 जुलाई को तालकटोरा थाना क्षेत्र में चार साल की एक बच्ची से स्कूल वैन में बलात्कार का प्रयास करने के आरोप में उसके चालक गिरीश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने वैन को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
भाषा सलीम सिम्मी
सिम्मी

Facebook


