उप्र: प्रतापगढ़ में युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की
उप्र: प्रतापगढ़ में युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की
प्रतापगढ़ (उप्र), 11 जून (भाषा) प्रतापगढ़ जिले में थाना कोतवाली पट्टी क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक युवक ने खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित थाना कोतवाली पट्टी क्षेत्र के पूरे भीखा गांव में आज सुबह यह घटना हुई।
अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि गांव में सुनील यादव (28) का शव उसके घर से 200 मीटर की दूरी पर एक खेत में मिला। शव के पास से एक मोबाइल फोन और तमंचा बरामद किया गया।
सिंह ने बताया कि युवक की गोली लगने से मौत हुई है और प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला जान पड़ता है। उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार, वह घरेलू समस्याओं से परेशान रहता था, जिस वजह से उसने यह कठोर कदम उठाया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
भाषा सं आनन्द सुभाष
सुभाष

Facebook


