उप्र: लखनऊ से लापता युवक का क्षत-विक्षत शव नहर में मिला, परिजनों ने शिनाख्त की

उप्र: लखनऊ से लापता युवक का क्षत-विक्षत शव नहर में मिला, परिजनों ने शिनाख्त की

उप्र: लखनऊ से लापता युवक का क्षत-विक्षत शव नहर में मिला, परिजनों ने शिनाख्त की
Modified Date: July 11, 2026 / 11:28 pm IST
Published Date: July 11, 2026 11:28 pm IST

सुलतानपुर, 11 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सिठौली कला गांव निवासी दीपक सिंह के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि दीपक 18 जून से लापता था और उसके परिजनों ने हत्या कर शव को नहर में फेंकने का आरोप लगया।

पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब तीन बजे लखनऊ के गोसाईंगंज थाने की एक टीम शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पतीपुर गांव से गुजरने वाली नहर में तलाश में जुटी थी।

पुलिस ने बताया कि इसी दौरान नहर में शव दिखाई दिया, जिसके बाद सूचना मिलने पर शिवगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

शिवगढ़ थाना प्रभारी परशुराम ओझा ने बताया कि शव पूरी तरह सड़ चुका था और मौके पर केवल कंकाल ही बचा था।

उन्होंने बताया कि परिजनों ने कंकाल की पहचान दीपक सिंह के रूप में की है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में