उप्र : ट्रक की चपेट में आने से कार सवार तीन युवकों की मौत

Ads

उप्र : ट्रक की चपेट में आने से कार सवार तीन युवकों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 23, 2023 / 11:29 AM IST,
    Updated On - February 23, 2023 / 12:32 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 23 फरवरी (भाषा) मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले के कैराना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से कार सवार तीन युवकों की मौत हो गयी तथा दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कैराना से कांधला जा रही एक कार कैराना थाना क्षेत्र के ऊंचागांव के पास आगे जा रहे ट्रक से जा टकरायी। हादसे में कार सवार आदिल (25), शुएब (26) और सादिक (27) नामक युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि हादसे में गम्भीर रूप से घायल दो अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भाषा सं सलीम सुरभि

सुरभि