उत्तर प्रदेश : ट्रक-टेंपो की टक्कर में दो लोगों की मौत

Ads

उत्तर प्रदेश : ट्रक-टेंपो की टक्कर में दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - March 13, 2022 / 10:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश), 13 मार्च (भाषा) सुलतानपुर जिले के धम्मौर थाना के सामने एक ट्रक की जोरदार टक्कर से टेंपो सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम अमेठी से सुलतानपुर की तरफ जा रहे एक टेंपो को थाना के सामने सुलतानपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो पलट गया और उस पर सवार शहाबुद्दीन (45) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि राधेश्याम (35) नामक व्यक्ति ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना में कुछ लोग घायल हुए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं सलीम प्रशांत सुरभि

सुरभि