ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों ने किया कुछ ऐसा, एसएसपी ने थमा दिया नोटिस

Police personnel did something like this while on duty, SSP handed over notice

ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों ने किया कुछ ऐसा, एसएसपी ने थमा दिया नोटिस

सुरक्षा चौकी पर हुआ हमला 4 लोगों की मौत, जम्मू-कश्मीर में एक आतंकवादी गिरफ्तार...

Modified Date: July 10, 2023 / 11:15 pm IST
Published Date: July 10, 2023 10:25 pm IST

सहारनपुर । सहारनपुर में कांवड़ यात्रा प्रबंधन के लिए तैनात एक उप निरीक्षक (दारोगा) और एक सिपाही को ड्यूटी के दौरान कांवड़ शिविर में कथित तौर पर फल खाते पाये जाने पर निलंबित कर दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आज सुबह वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. विपिन टाडा जब कांवड़ मार्ग से होकर गुजर रहे थे तो उप निरीक्षक राजकुमार और सिपाही सतेन्द्र सिंह कांवड़ शिविर के पास खड़े होकर फल खाते हुए नजर आये। दोनों के पास यातायात नियंत्रण के लिए सीटी भी नहीं थी, जिससे उन्हे यातायात नियंत्रित करना होता है। अधिकारी ने बताया कि कर्तव्‍य पालन में लापरवाही बरतने और ड्यूटी दौरान उपयोग की जाने वाली सामग्री नहीं लाने के आरोप में दोनों को निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े :  साउथ एक्टर पवन कल्याण की बढ़ी मुश्किलें, महिला आयोग ने थमाया नोटिस, महिलाओं के लिए कही थी ये बात 

मांगलिक ने बताया कि एसएसपी ने वायरलेस पर दोनों के निलंबित करने का आदेश दिया है। उन्होने यह निर्देश भी दिये हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से निभाये और ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी आवश्यक संसाधन अपने साथ रखें। मांगलिक ने बताया कि हरियाणा सीमा से लेकर उत्तराखंड सीमा तक यातायात व सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस के अलावा पीएसी, अर्धसैनिक बल और यातायात पुलिस के जवान इस व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़े :  एमपी में हुआ बड़ा फेरबदल, IAS अफसरों के हुए तबादले, यहां देखें पूरी सूची  

 


लेखक के बारे में