उप्र : पेड़ से बंधा मिला युवक का शव

Ads

उप्र : पेड़ से बंधा मिला युवक का शव

  •  
  • Publish Date - July 10, 2023 / 12:04 PM IST,
    Updated On - July 10, 2023 / 12:04 PM IST

अमेठी (उप्र), 10 जुलाई (भाषा) अमेठी जिले के इन्हौना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से बंधा पाया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने सोमवार को बताया कि इन्हौना थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी अरविंद (36) का शव आज पेड़ से रस्सी से बंधा पाया गया। उनके अनुसार, ऐसा लगता है कि अरविंद को लाठी-डंडों से पीटा गया जिससे उसकी मौत हो गयी।

कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि परिवार से मिली तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

भाषा सं सलीम मनीषा

मनीषा