BJP विधायक की टीचर बीवी का बड़ा कारनामा, बिना स्कूल गए उठाई पूरे महीने की तनख्वाह.. इतना ही नहीं

BJP विधायक की टीचर बीवी का बड़ा कारनामा, बिना स्कूल गए उठाई पूरे महीने की तनख्वाह.. इतना ही नहीं

Vidhayak ki Teacher Biwi par aarop

Modified Date: August 11, 2023 / 06:51 pm IST
Published Date: August 11, 2023 6:51 pm IST

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से सदर विधायक की पत्नी का अनोखा कारनामा सामने आया है। भाजपा विधायक की पत्नी पेशे से टीचर है। (Vidhayak ki Teacher Biwi par aarop) उसपर आरोप है कि सिर्फ एक दिन स्कूल जाकर टीचर ने पूरे महीने का वेतन उठा लिया। इतना ही बल्कि उसपर आरोप यह भी है कि उसने 5 हजार रूपये प्रतिमाह की तनख्वाह पर अपनी जगह एक अन्य महिला को शैक्षणिक कार्य के लिए रखा है।

World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल में बदलाव से टीम इंडिया को मिलेगा बड़ा फायदा, जानिए कैसे

जानकारी के अनुसार सुमेरपुर का पौथिया गाँव सदर विधायक का गृह ग्राम है। यही उनकी पत्नी देसप्राची चक्रपाणि सहायक शिक्षिका के तौर पर सेवारत है। देसप्राची पर आरोप है कि वह किसी भी दिन स्कूल नहीं आती जबकि वेतन पूरे महीने का लेती है। इसके अलावा उसे एक डमी टीचर भी नियुक्त कर रखा है जो उसकी जगह अध्यापन कार्य कराती है। इसके पीछे देसप्राची की दलील है कि वह बीमार है।

Indian Railways: जनरल टिकट पर क्या ट्रेन बदल-बदलकर पूरा कर सकते हैं सफर? जान लें रेलवे का ये जरूरी न‍ियम 

गौरतलब है कि इस पूरे मामले का खुलासा खुद स्कूल की छात्राओं ने किया है। ज्यादातर छात्राएं तो देसप्राची को पहचानती तक नहीं। वही अब इस पूरे मामले पर उच्च शिक्षाधिकारियों ने जांच और कार्रवाई की बात कही है। (Vidhayak ki Teacher Biwi par aarop) वही विधायक का कहना है कि यह उनकी छवि को खराब करने के लिए उड़ाई गई अफवाह है। बहरहाल सत्ताधारी दल के विधायक होने से शिक्षिका मैडम के हौसले बुलंद है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown