UP Mathura Crime News: पत्नी ने पति के साथ कर दिया कांड, बेटी और उसके प्रेमी ने भी दिया साथ, खुलासा होते ही उड़े सबके होश 

Ads

UP Mathura Crime News: मथुरा जिले में एक महिला ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी।

  •  
  • Publish Date - August 8, 2026 / 06:05 PM IST,
    Updated On - August 8, 2026 / 07:51 PM IST

UP Mathura Crime News/image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • मथुरा जिले में एक महिला ने की अपने पति की हत्या।
  • महिला की बेटी और प्रेमी भी वारदात में थे शामिल।
  • पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ।

UP Mathura Crime News: मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक महिला ने अपने पति को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने के बाद पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।  पुलिस के अनुसार, इस वारदात में महिला की बेटी और उसके  प्रेमी ने भी उसका साथ दिया। पुलिस ने बताया कि हालांकि तीन दिन से लगातार तलाश के बावजूद शव बरामद नहीं हो सका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर बृहस्पतिवार रात से लगातार शव की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि अक्रूर गांव के जंगल और यमुना नदी के किनारे तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

गोविंद नगर थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजय वर्मा ने बताया कि राधा-कृष्ण वाटिका, जयसिंहपुरा निवासी रामबाबू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके छोटे भाई मनोज सोनी (42) की पत्नी नैना ने अपनी छोटी बेटी भक्ति और उसके प्रेमी विमल चौधरी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। (UP Mathura Crime News) शिकायत में आरोप लगाया गया कि मनोज के शव को यमुना किनारे अक्रूर गांव के जंगल में जलाकर उसके अवशेष दफना दिए गए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा बताए गए स्थान पर नदी का पानी पहुंच जाने और बारिश के कारण पहचान के निशान मिट जाने से शव की तलाश में परेशानी हो रही है।

मृतक के बड़े भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा

UP Mathura Crime News: रामबाबू ने आरोप लगाया कि मनोज ने अपनी छोटी बेटी को उसके प्रेमी के साथ देख लिया था और दोनों की नजदीकी का विरोध करता था, इसी कारण उसकी पत्नी, बेटी और उसके कथित प्रेमी ने कथित तौर पर साजिश रचकर उनके भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर 11 जुलाई को मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी, बेटी और उसके कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के बयानों के आधार पर पिछले तीन दिनों से जंगल में विभिन्न स्थानों पर खुदाई कर शव की तलाश की जा रही है लेकिन बारिश के कारण सही स्थान का पता लगाने में दिक्कत हो रही है। पुलिस ने बताया कि मनोज के घर से यमुना किनारे तक करीब छह किलोमीटर के दायरे में तलाश की जा रही है और शव बरामद होने के बाद ही घटना की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-