Home » Uttar Pradesh » Woman sub-inspector arrested for bullying on road in Meerut
Meerut News: बीच सड़क महिला दारोगा की ‘गुंडागर्दी’! दंपति को दी बेल्ट से पीटने की धमकी; वीडियो वायरल होते ही विभाग ने लगाई अकल ठिकाने
Ads
मेरठ के बॉम्बे बाजार में गाड़ी विवाद के दौरान महिला दारोगा रत्ना राठी ने सड़क पर आपा खो दिया और युवकों व बीच-बचाव करने आई महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अलीगढ़ एसएसपी ने उन्हें लाइन अटैच कर दिया और विभागीय जांच शुरू की।
Meerut Newsमेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बॉम्बे बाजार इलाके में सड़क पर सरेआम दबंगई और गाली-गलौज करने वाली एक महिला दारोगा के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। अलीगढ़ में तैनात महिला दारोगा रत्ना राठी का एक दंपति के साथ बदसलूकी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, अलीगढ़ एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से उन्हें लाइन अटैच कर दिया है।
गाड़ी निकालने के विवाद में खोया आपा
Meerut News मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम दारोगा रत्ना राठी मुजफ्फरनगर से मेरठ स्थित अपने घर लौट रही थीं। बॉम्बे बाजार के पास गाड़ी निकालने को लेकर उनकी कार की टक्कर एक अन्य कार से होते-होते बची, जिसके बाद उनकी कार सवार दंपति से कहासुनी हो गई। आरोप है कि मामूली विवाद में दारोगा ने आपा खो दिया और सड़क पर उतरकर पुलिस की धौंस दिखाते हुए युवक को जेल भेजने और बेल्ट से पीटने की धमकी दी। उन्होंने बीच-बचाव करने आई महिला के साथ भी अभद्र व्यवहार किया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Meerut News मौके पर मौजूद भीड़ ने जब दारोगा को समझाने की कोशिश की, तो उन्होंने आम लोगों के साथ भी बदसलूकी की। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कड़ा संज्ञान लिया। मेरठ पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर अलीगढ़ एसएसपी नीरज कुमार ने सोमवार रात कार्रवाई करते हुए रत्ना राठी को लाइन अटैच कर दिया। फिलहाल विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।