ससुराल में युवती की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

Ads

ससुराल में युवती की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

  •  
  • Publish Date - August 18, 2021 / 08:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

बांदा (उप्र), 18 अगस्त (भाषा) बांदा जिले में तिंदवारी थानाक्षेत्र के बेंदा गांव में मंगलवार की रात एक युवती की ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। युवती के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।

तिंदवारी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रदीप कुमार यादव ने बुधवार को बताया कि बेंदा गांव में मंगलवार की रात जयकरन की पत्नी कौशल्या (26) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। घनसौल गांव के रहने वाले उसके पिता पप्पू वर्मा ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

यादव ने बताया कि युवती के शव का आज पोस्टमॉर्टम करवाया गया है लेकिन, मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ, जिससे जांच के लिए उसका बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कौशल्या के ससुराल वालों ने सर्पदंश से उसकी मौत होने की बात कही है, जबकि मायके पक्ष ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है, लेकिन वे हत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं।

यादव ने कहा, ‘हम मायके पक्ष के आरोपों की जांच कर रहे हैं और बिसरा की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।’

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार