Woman accuses boyfriend of having unnatural sex
कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने पानी पीने के बहाने 20 वर्षीय एक युवती के घर में घुसकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Read More : लाल भाजी की लड़ाई.. ‘भाभी जी’ पर आई! आखिर सियासत की हर लड़ाई भूपेश VS रमन पर आकर क्यों सिमट रही है?
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) समर बहादुर सिंह ने रविवार को बताया कि मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती बृहस्पतिवार दोपहर घर में अकेली थी। सिंह के मुताबिक, युवती के माता-पिता के खेत जाने की भनक लगने पर गांव का ही रहने वाला 25 वर्षीय नरेश पटेल उसके घर में पानी पीने के बहाने घुसा और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
Read More : इन राशि वालों को शनिदेव करेंगे मालामाल, मिलने वाला है बेहिसाब पैसा, बस शनिवार को करना है ये काम
एएसपी के अनुसार, पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर शुक्रवार को दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।