बिजनौर में कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक, बालक की मौत

Ads

बिजनौर में कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक, बालक की मौत

  •  
  • Publish Date - February 18, 2023 / 09:04 AM IST,
    Updated On - February 18, 2023 / 09:04 AM IST

बिजनौर (उप्र), 18 फरवरी (भाषा) बिजनौर जिले के स्योहारा थाना इलाके में एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक और बालक की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राम अर्ज ने बताया कि शुक्रवार शाम स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव पैंदापुर के निकट एक कार की टक्कर से बाइक सवार सत्यपाल (30) और प्रणव (सात) की मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार, चालक कार लेकर फरार हो गया और उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका।

भाषा सं आनन्द सुरभि

सुरभि