अमेठी में युवक का शव मिला, पहचान के प्रयास जारी

Ads

अमेठी में युवक का शव मिला, पहचान के प्रयास जारी

  •  
  • Publish Date - September 29, 2025 / 11:10 AM IST,
    Updated On - September 29, 2025 / 11:10 AM IST

अमेठी (उप्र), 29 सितंबर (भाषा) अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक का शव सोमवार को बरामद किया जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मृत युवक की उम्र करीब 27 वर्ष आंकी गई है, जिसका शव गौरीगंज थाना क्षेत्र के भटगंवा गांव के कमासिन तालाब के पास मिला है।

थाना गौरीगंज के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एसएचओ ने बताया कि मृत युवक के शरीर पर कहीं चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया व अन्य स्रोतों से युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

भाषा सं आनन्द मनीषा

मनीषा