Crops Protection 25 Crore Sanctioned || Image- IBC24 News File
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने राज्य में जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। (Crops Protection 25 Crore Sanctioned) इस संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।
मुख्यमंत्री धामी ने किसानों के हित में खेतों की घेराबंदी (फेंसिंग) के लिए केंद्र से आर्थिक सहायता की मांग की थी। केंद्रीय मंत्री ने इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी देते हुए 25 करोड़ रुपये देने का निर्णय लिया, जिसे किसानों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया गया है।
मुख्यमंत्री ने इसके लिए केंद्रीय कृषि मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे किसानों को जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान से राहत मिलेगी और कृषि उत्पादन को मजबूती मिलेगी।
इसी बीच, मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं (मातृशक्ति) से संवाद किया। (Crops Protection 25 Crore Sanctioned) इस दौरान उन्होंने स्थानीय उत्पादों की बढ़ती मांग, स्वरोजगार के नए अवसर और मजबूत होती अर्थव्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने महिलाओं के परिश्रम और उत्साह की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने अपने सरकार के चार साल पूरे होने पर कहा कि उनकी सरकार ‘विकास और विरासत’ के मंत्र के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य को मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
महाराष्ट्र सरकार ने वंतारा से तेंदुओं को रखने का अनुरोध किया था, 25 को पहले भेजा जा चुका है: मंत्री
उप्र : दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा
राम विलास पासवान के पूर्व निजी सचिव पर एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने का मामला दर्ज
एसआईआर : निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की पूरक मतदाता सूची जारी की
जम्मू कश्मीर के रियासी में खाई में गिरी कार, भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत