Himachal Pradesh Viral Video: ये बन्दर जरा बदमाश है!.. कुत्ते के पिल्ले को उठाया और चढ़ा गया 20 फ़ीट ऊँचे पेड़ पर, जानें फिर क्या हुआ, पहले देखें Video..

Ads

Himachal Monkey Climbs Tree With Puppy Viral Video: हिमाचल के मंडी में बंदर पिल्ले को पेड़ पर ले गया, आधे घंटे बाद सुरक्षित छोड़ा, वीडियो वायरल।

  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 05:29 PM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 05:31 PM IST

Himachal Monkey Climbs Tree With Puppy Viral Video || Image- Social Media File

HIGHLIGHTS
  • मंडी में बंदर पिल्ले को लेकर 20 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा।
  • करीब आधे घंटे तक पिल्ले को सीने से लगाए रखा।
  • सुरक्षित छोड़ने के बाद घटना का वीडियो वायरल हुआ।

शिमला: देवभूमि हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बंदरों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। बंदरों के आतंक से सबसे ज्यादा परेशान यहाँ पहुँचने वाले टूरिस्ट होते हैं। वे अक्सर बंदरों की भीड़ देख उनके पास पहुंच जाते है और ऐसे में ये बन्दर उनका सामान लेकर रफू चक्कर हो जाते है। (Himachal Monkey Climbs Tree With Puppy Viral Video) कई मौको पर देखा गया है कि, ये बन्दर पर्यटकों का मोबाइल, चश्मा, बैग और दूर पैकेट लेकर भाग खड़े होते है। हालांकि ताजा मामला थोड़ा अलग है। इस बार बन्दर ने किसी टूरिस्ट को निशाना नहीं बनाया, बल्कि सड़क पर टहल रहे कुत्ते के एक बच्चे यानि पप्पी को ही उठा लिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सीने से चिपकाये रखा पप्पी को

दरअसल पूरा मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रिवालसर का है। यहाँ की खूबसूरत वादियों का आनंद लेने बड़े पैमाने पर टूरिस्ट्स पहुँचते है। यहां बंदरों की तादात भी दूसरी जगहों से कही ज्यादा है।

बताया जा रहा है कि, मंगलवार को एक बंदर सड़क पर घूम रहे पिल्ले को लेकर 20 फ़ीट ऊँचे पेड़ पर जा चढ़ा। अमूमन देखा जाता है कि, कुत्तों पर बन्दर हमलावर होते है, लेकिन यहां मादा बन्दर करीब 20 मिनट तक उस पिल्ले को अपने सीने से चिपकाये रखा और उसे किसी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचाया।

नीचे खड़े लोगों की सांस भी अटकी रही। सभी शांत रहकर बन्दर के हरकतों पर नजर बनाये हुए थे। उन्हें भी डर था कि कही हो-हंगामे की वजह से बन्दर उस पिल्ले को नीचे न फेंक दे। हालाँकि ऐसा नहीं हुआ। (Himachal Monkey Climbs Tree With Puppy Viral Video) करीब आधे घण्टे के बाद बंदर खुद ही नीचे आया और उस पिल्ले को छोड़ गया। और फिर तब जाकर लोगों के जान में जान आई। इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बन्दर के इस अजीबोगरीब हरकत से हर कोई हैरान भी है।

नोटों का बैग लेकर भाग उठा बन्दर

गौरतलब हैं कि, इससे पहले ऐसा ही नजारा उत्तर प्रदेश में सामने आया था। यहाँ के बुलंदशहर में कचहरी परिसर के पास एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जमीन की रजिस्ट्री कराने आए एक युवक के हाथ से बंदर 2 लाख से रुपये भरा बैग छीनकर पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद बंदर ने नोटों की गड्डियां नीचे फेंकना शुरू कर दिया, जिससे सड़क पर नोटों की बारिश होने लगी।

जानकारी के अनुसार एक युवक जमीन का बैनामा कराने के लिए कचहरी परिसर में स्थित एक अधिवक्ता के चेंबर पर पहुंचा था। उसके पास एक थैला था, जिसमें करीब दो लाख रुपये रखे हुए थे। चेंबर से बाहर निकलकर जब वह रजिस्ट्री विभाग के स्टांप वेंडर की ओर जा रहा था, तभी एक बंदर ने अचानक उसके हाथ से थैला छीन लिया और पास के एक पेड़ पर जाकर बैठ गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने ईमानदारी दिखाते हुए अधिकांश रुपये युवक को वापस दिला दिए। (Himachal Monkey Climbs Tree With Puppy Viral Video) बताया जा रहा है कि करीब दो लाख रुपये में से लगभग 1 लाख 98 हजार रुपये बरामद कर लिए गए। केवल थोड़ी रकम ही गायब बताई जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

मोहम्मद सिराज को आराम की सलाह, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए कृष्णा टीम में शामिल

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई वाहन टकराए; बीएसएफ के दो अधिकारी घायल

एलएंडटी श्रमबल संबंधी चुनौतियों से निपटने को लगा रही ‘डिजिटल कर्मचारियों’ पर दांव

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस स्मार्ट मीटर कंपनी इंटेलिस्मार्ट का 3,050 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी

झारखंड के हजारीबाग में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

दिल्ली : कापसहेड़ा की झुग्गियों में आग, दमकल की सात गाड़ियां भेजी गईं

Q1. यह वायरल घटना हिमाचल प्रदेश के किस स्थान की है?

Ans: यह घटना मंडी जिले के रिवालसर क्षेत्र की बताई जा रही है।

Q2. बंदर पिल्ले को कितनी देर तक अपने साथ रखे रहा?

Ans: बंदर ने लगभग आधे घंटे तक पिल्ले को अपने साथ रखा।

Q3. क्या बंदर ने पिल्ले को कोई नुकसान पहुंचाया?

Ans: नहीं, बंदर ने पिल्ले को सुरक्षित रखा और बाद में छोड़ दिया।