मैसूर मसाला डोसा एक तरह का मसाला डोसा ही है जिसमें एक ख़ास तरह की लाल चटनी को लगाकर आलू का मसाला भरा जाता है। लाल चटनी की वजह से ये खाने में थोड़ा तीखा लगता है। आइये आज बनाते है लाल मसाले से भरपूर मैसूर मसाला डोसा
सामग्री
डोसे का घोल – 1 कप_डोसा का घोल
तेल (डोसा सेकने के लिए) – ज़रुरत के अनुसार तेल
डोसे में भरने वाला आलू का मसाला – 1 कप आलू स्टफिंग के लिए
मैसूर मसाला डोसा वाली लाल चटनी – स्वादानुसार लाल चटनी
मैसूर मसाला डोसा बनाने की विधि
. मैसूर मसाला डोसा बनाने के लिए, मैंने लोहे का तवा इस्तेमाल किया है, तवे को तेज आंच पर गरम कर लीजिये और तवे के बीचोंबीच थोड़ा डोसे का घोल (लगभग 1/4 कटोरी घोल) डाल दीजिये। चाहें तो नॉन-स्टिक तवे पर भी डोसा बना सकते हैं।एक कटोरे में पानी लेकर उसमें तेल की कुछ बूँदें मिलाइये और एक सूती कपड़ा लेकर उसे इस कटोरे में डालकर भिगो लीजिये, इस भीगे कपड़े से तवे को पौंछकर डोसा बनायें। हर बार डोसा बनाने से पहले कपड़े को पानी में डुबाकर तवे को पौंछने से डोसा अच्छे से बन जाता है।
. घोल को कटोरी या चम्मच से एक बड़े गोलाकार में फैला लीजिये। अब 1 टीस्पून तेल लेकर डोसे के साइड में और ऊपर डाल दीजिये।
. आंच को मध्यम कर दें और डोसे को हल्का सुनहरा होने दें। फिर मैसूर मसाला डोसा वाली लाल चटनी (लगभग 1 टेबलस्पून चटनी) को डोसे पर डालकर इसे चम्मच की मदद पर पूरे डोसे पर अच्छी तरह से लगा दें। अपने स्वाद के हिसाब से जितनी चाहें उतनी चटनी डोसे पर लगा सकते हैं।
. इसी तरह आलू का भरावन लें और उसे भी पूरे डोसे पर, चटनी के ऊपर अच्छे से लगा दें। डोसे को मध्यम आंच पर ही सुनहरा होने तक सेकें।
. डोसे को दो तरफ़ से मोड़कर उसका रोल बना लें, चाहें तो इस रोल को 3-4 टुकड़ो में काट लें। mysore masala dosa तैयार है, इसे सांभर और नारियल की चटनी के साथ गरमा गरम परोसें।
वेब डेस्क IBC24