रेसिपी: लजीज वेज बिरयानी

Ads

रेसिपी: लजीज वेज बिरयानी

  •  
  • Publish Date - August 12, 2017 / 08:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 10:56 AM IST

आज हम आपको लजीज वेज बिरयानी बनाने की विधि बताएंगे. वेज बिरयानी को शाकाहारी लोग काफी पंसद करते हैं. बिरयानी को पहले तीन स्टेप में तैयार किया जाता है. पहले बासमती चावल को खुशबूदार खड़े मसालो के साथ पकाया जाता है, दूसरे स्टेप में विभिन्न सब्जियों को भारतीय मसालों, खड़े मसाले और दही के साथ पकाया जाता है। और अंतिम स्टेप में पके हुए चावल, सब्जियों और तला हुआ प्याज की परतें बनाकर दम विधि का उपयोग कर भाप में पकाया जाता है।

दम विधि में, खाने को ढक्कन से बंद बर्तन में धीमी आंच पर अपनी ही भाप में पकाया जाता है, जिससे वह बेहद स्वादिष्ट और खुशबूदार बनता है। पहली नज़र में आपको लगेगा की इस वेज बिरयानी की रेसिपी में बहुत सारी सामग्री है और बनाने में मुश्किल है। 

 

सामाग्री-

बासमती चावल 2 कप

मिक्स वेजिटेबल (आलू, गोभी, गाजर, बीन्स) 1 कप

मटर 150, प्याज (कटी हुई) 3

हरी मिर्च (कटी हुई) 2

लाल मिर्च पाउडर ½ चम्मच

दालचीनी

जीरा 2 चम्मच

लौंग 4

काली मिर्च पाउडर ½ चम्मच

टमाटर (कटा हुआ) 4

दही ½ कप

नमक स्वादानुसार

 

 

विधि-

बासमती चावल को बाउल में धोकर रख लीजिए। कुकर में चावल, 4 कप पानी, थोड़ा-सा नमक और दो काजू डालकर पका लीजिए।

फिर सारी सब्जियों को बारीक काट लें। अब इन्हें अलग-अलग तेल में फ्राई कर लें, मटर को भी फ्राई कर लें।

नॉनस्टिक फ्राइंग पैन में प्याज को डालें तथा हल्का सुनहरा होने तक भूनेंय़ अब टमाटर, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से पकाएं।

दही को अच्छी तरह से मिलाकर इसे भी पैन में डालें और कुछ सेकंड तक पकाएं। अब सभी फ्राई की हुई सब्जियों को भी पैन में डाल दें।

अब पके हुए चावल को पैन में डाल दें| फिर इनको चमचे से हल्के से मिलाएं, ताकि चावल टूटे नहीं। इसे लगभग 5 मिनट तक पकाएं।

अब यह आपकी वेज बिरयानी रेसिपी तैयार है। इसे अब काजू, किशमिश से गार्निश करें तथा गरमागरम सर्व करें।