दक्षिणी लेबनान पर इजराइली हवाई हमलों में 10 लोग मारे गए

Ads

दक्षिणी लेबनान पर इजराइली हवाई हमलों में 10 लोग मारे गए

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 10:48 PM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 10:48 PM IST

बेरुत, 22 मई (एपी) दक्षिणी लेबनान में शुक्रवार को इजराइली हवाई हमलों में 10 लोगों की मौत हो गई। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

इजराइल-हिजबुल्ला युद्ध में अमेरिका की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम के बावजूद दोनों पक्षों के बीच लगभग रोजाना हमले जारी हैं।

मंत्रालय के अनुसार, पहला हमला हनौइयेह गांव पर हुआ, जिसमें हिजबुल्ला से जुड़ी ‘इस्लामिक हेल्थ एसोसिएशन’ के लिए काम कर रहे चार कर्मी मारे गए और एक चिकित्साकर्मी समेत दो अन्य लोग घायल हो गए।

शुक्रवार सुबह तटीय ताइरे प्रांत के देइर कनौन अल नहर गांव पर हुए एक अन्य हमले में छह लोगों की मौत हो गई।

मंत्रालय के अनुसार, मृतकों में एक सीरियाई बच्ची और अल-रिसाला स्काउट्स एसोसिएशन के दो पैरामेडिक शामिल हैं। यह संगठन हिजबुल्ला के सहयोगी ‘अमल मूवमेंट’ से संबद्ध है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ये दोनों हमले अंतरराष्ट्रीय कानून का “उल्लंघन” हैं।

बृहस्पतिवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा था कि इजराइल-हिजबुल्ला युद्ध शुरू होने के बाद से लेबनान में स्वास्थ्यकर्मियों और स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों पर 169 हमलों की पुष्टि हुई है, जिनमें 116 लोग मारे गए हैं।

एपी

राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल