पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने 11 आतंकवादियों को मार गिराया: बयान

Ads

पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने 11 आतंकवादियों को मार गिराया: बयान

  •  
  • Publish Date - January 6, 2023 / 12:17 AM IST,
    Updated On - January 6, 2023 / 12:17 AM IST

पेशावर, पांच जनवरी (भाषा) पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में एक तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने दो आत्मघाती हमलावरों समेत 11 आतंकवादियों को मार गिराया। ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स’ (आईएसपीआर) के एक बयान में यह जानकारी दी गयी।

बयान के अनुसार, अफगानिस्तान की सीमा से लगे दक्षिण वजीरिस्तान के वाना जिला मुख्यालय में चलाये गये अभियान में कमांडर हफीजुल्ला तोरे उर्फ तोरे हाफिज भी मारा गया।

उसने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किये हैं।

भाषा वैभव शफीक

शफीक