बेल्जियम मे एक इमारत में आग लगने से कई लोगों की मौत

Ads

बेल्जियम मे एक इमारत में आग लगने से कई लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 1, 2026 / 04:34 PM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 04:34 PM IST

एंटवर्प (बेल्जियम), एक जुलाई (एपी) बेल्जियम के एंटवर्प शहर में एक इमारत में आग लगने से कई लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एंटवर्प पुलिस ने एक बयान में कहा कि शहर के लिंकरेओवर इलाके में स्थित इमारत की आठवीं मंजिल पर आग लगी और इसमें 200 से अधिक लोग रहते हैं।

बयान के अनुसार इमारत से धुएं का गुबार निकलते देखा जा सकता है। दस मंजिला इमारत को खाली कराने की प्रक्रिया जारी है।

इसके अनुसार स्थानीय निवासियों को चेतावनी दी गई कि वे अपने फ्लैट के खिड़की-दरवाजे बंद रखें।

एपी

देवेंद्र अविनाश

अविनाश