उत्तरी मेक्सिको में दो बसों के टकराने से 16 लोगों की मौत, 14 घायल

Ads

उत्तरी मेक्सिको में दो बसों के टकराने से 16 लोगों की मौत, 14 घायल

  •  
  • Publish Date - April 7, 2021 / 02:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

मेक्सिको सिटी, सात अप्रैल (एपी) उत्तरी मेक्सिको के सोनोरा राज्य में दो बसों के टकरा जाने से 16 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य लोग घायल हो गए।

इन बसों में नोचे बुएना खदान के कर्मी सवार थे। दोनों बसों में मंगलवार को भोर से पहले आमने-सामने की टक्कर हो गई।

हादसे में मारे गए सभी लोग मेक्सिको के नागरिक हैं।

नोचे बुएना सोनोरा के काबोरका शहर से कुछ दूरी पर स्थित सोने की खदान है।

एपी सिम्मी सुरभि

सुरभि