पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मारे गए 21 लोगों में 18 आतंकवादी शामिल

Ads

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मारे गए 21 लोगों में 18 आतंकवादी शामिल

  •  
  • Publish Date - August 12, 2026 / 10:31 PM IST,
    Updated On - August 12, 2026 / 10:31 PM IST

कराची, 12 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को एक सुरक्षा अभियान के दौरान मारे गए 21 लोगों में 18 आतंकवादी शामिल थे। सेना ने यह जानकारी दी।

सेना की मीडिया शाखा ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सोहराब इलाके में आतंकवादियों के एक समूह को एक ट्रक में विस्फोटक सामग्री लादते हुए देखा था। इसके बाद अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान ट्रक में विस्फोट हो गया, जिसमें मौके पर ही आठ आतंकवादी और तीन आम नागरिकों की मौत हो गई।

सेना के अनुसार, विस्फोट के बाद भाग रहे आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने अभियान तेज किया, इस दौरान हुई मुठभेड़ में 10 और आतंकवादी मारे गए, जबकि दो सैनिक घायल हो गए।

सरकारी रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, रविवार और सोमवार को दो दिनों के दौरान प्रांत में 20 आतंकवादी मारे गए।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश