वेलिंगटन, 11 अगस्त (एपी) न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने बुधवार को कहा कि उन्होंने सत्तारूढ़ नेशनल पार्टी के नेतृत्व को लेकर हुए चुनाव में जीत हासिल कर ली है।
यह चुनाव लक्सर सरकार में रक्षा मंत्री का पद संभाल रहे क्रेस पेंक के उनके नेतृत्व को चुनौती देने के मद्देनजर कराना पड़ा। इसका आयोजन ऐसे समय में किया गया, जब देश में संसदीय चुनाव में तीन महीने से भी कम समय बचा है।
मतदान वेलिंगटन स्थित संसद भवन में नेशनल पार्टी के सांसदों की अचानक बुलाई गई बैठक के दौरान हुआ। यह बैठक बंद कमरे में आयोजित की गई और तीन घंटे से अधिक समय तक चली।
इसके बाद लक्सन पार्टी सांसदों के साथ बाहर आए और संक्षिप्त बयान दिया। वह संवाददाताओं के किसी भी सवाल का जवाब दिए बिना वहां से चले गए।
लक्सन ने कहा, “आज सुबह हमारे संसदीय दल की बैठक में मेरे नेतृत्व को लेकर मतदान हुआ। मुझे अपने दल के सभी सदस्यों का पूरा समर्थन मिला। हमारा दल एकजुट है और मैं इस चुनाव में जीत के लिए उसका आभारी हूं।”
लक्सन ने यह नहीं बताया कि कितने सांसदों ने उनके पद पर बने रहने के पक्ष में मतदान किया। हालांकि, इस तरह के मतदान आमतौर पर गुप्त होते हैं।
बाद में लक्सन ने एक बयान में कहा कि यह चुनाव पेंक के उनके नेतृत्व को चुनौती देने के चलते कराना पड़ा। उन्होंने बताया कि लक्सन को मंत्री पद से हटा दिया गया है।
एपी पारुल पवनेश
पवनेश